फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manyata... The depth of water will tell whether prosperity will come or there will be drought.

Chamba News: मान्यता... पानी की गड़वी बताएगी खुशहाली आएगी या पड़ेगा सूखा

Mon, 01 Apr 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Manyata... The depth of water will tell whether prosperity will come or there will be drought.
मान्यता... पानी की गड़वी बताएगी खुशहाली आएगी या पड़ेगा सूखा
विज्ञापन

बैसाख की संक्रांति पर 134 दिन बाद खुलेंगे कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट, बंद होते समय रखी थी गड़वी
आज भी सदियों पुरानी परंपरा निभा रहे भरमौर के बाशिंदे, दर्शनों के लिए मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट खुलने पर अंदर रखी पानी की गड़वी (लोटा) बताएगी कि भरमौर में खुशहाली आएगी या सूखा पड़ेगा। इस गड़वी को मंदिर के कपाट बंद करते समय पानी से भरकर अंदर रखा जाता है। 134 दिनों के बाद बैसाख की संक्रांति वाले दिन मंदिर के कपाट खोले जाते हैं तो अंदर रखी गड़वी के पानी के अनुसार क्षेत्र में खुशहाली और सूखे की घोषणा की जाती है। मान्यता है कि यदि गड़वी पानी से भरी हुई मिली तो क्षेत्र में खुशहाली बनी रहेगी। यदि गड़वी में पानी कम मिला तो सूखे के हालात भी क्षेत्र के लोगों को देखने के लिए मिल सकते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसका निर्वहन क्षेत्र के लोग आज भी कर रहे हैं। कार्तिक स्वामी मंदिर के पुजारी मचलू राम शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल यानी बैशाख की संक्रांति वाले दिन सुबह ठीक 10 बजे पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ कपाट खोले जाएंगे। श्रद्धालु इस दिन कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के लिए मंदिर में पधार सकते हैं।


इस पावन पर्व पर मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से उन्होंने निवेदन किया है कि वे मंदिर में सिर्फ धार्मिक भावना लेकर ही आएं, जिससे मंदिर में आस्था को लेकर लोगों की भावना बनी रहे। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया है मंदिर के कपाट खुलने के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल की व्यवस्था मंदिर परिसर में करवाई जाए। कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट बैसाखी को लगभग 134 दिनों के बाद खुलेंगे। अपने अराध्य के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed