फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   many tourist came in dalhouise

पर्यटन नगरी डलहौजी में वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Sun, 13 Mar 2022 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
many tourist came in dalhouise
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मैदानी इलाकों से सैलानी यहां घूमने के लिए पहुंचे हैं। सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी का माहौल है। निचले क्षेत्रों में जैसे धीरे-धीरे गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है तो वहीं, पर्यटक अब ठंडी वादियों की ओर रुख कर रहे हैं। बीते दो दिनों में पंजाब से काफी संख्या में पर्यटक डलहौजी पहुंचे और डलहौजी की वादियों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ आगामी होली पर्व को लेकर भी पर्यटक डलहौजी आने के लिए उत्सुक है। होटल व्यवसायियों से दूरभाष के माध्यम से पर्यटक बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे हैं। इस बार होटल व्यवसायियों को उम्मीद है कि पर्यटन सीजन में भी कारोबार बढ़ेगा और कोरोना महामारी की अवधि में हुए नुकसान की भरपाई होगी। गौरतलब है कि करीब दो साल तक कोरोना महामारी से देश और प्रदेश जूझता रहा है। इससे खासकर पर्यटन व्यवसाय पर व्यापक असर पड़ा और कारोबारियों को काफी घाटा उठाना पड़ा। मगर अब सरकार ने पाबंदियों को हटाकर बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

कोरोना की बंदिशें लगभग हटा दी गई हैं। ऐसे में होटल व्यवसायियों में उम्मीद है कि इस बार गर्मियों में पर्यटन सीजन खूब रफ्तार पकड़ेगा। पर्यटन व्यवसायी अमन महेंद्र, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मोगा और महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि वीकेंड पर डलहौजी में पर्यटकों की तादाद में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में भी इस बार अच्छे पर्यटन कारोबार की उम्मीद है। कोरोना महामारी के चलते व्यवसायियों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed