Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manish topped the 100 meter race

Chamba News: मनीष 100 मीटर दौड़ में रहे अव्वल

Thu, 04 Dec 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Manish topped the 100 meter race
चंबा के तेलका कॉेलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सौ मीटर रेस के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
तेलका (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तेलका में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सलूणी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र सलारिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मनीष कुमार ने पहला, विशाल कुमार ने दूसरा और बबलू राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में लक्ष्मी, आरती देवी और रीना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लंबीकूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में निशा देवी और पुरुष वर्ग में मनीष कुमार कुमार प्रथम रहे। ऊंचीकूद में अखिल और रीना अव्वल रहे। शॉटपुट प्रतियोगिता में डूम राम और रीना देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिम पुष्प सीनियर सेकेंडरी स्कूल तेलका की प्रधानाचार्य प्रवीण शेख भी उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही अपने संबोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे इसी तरह खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लें। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार सहित अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जर्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed