फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra: Police NDRF personnel will be posted from Hadsar to Dal

मणिमहेश यात्रा : हड़सर से डल तक तैनात रहेंगे पुलिस एनडीआरएफ जवान

Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra: Police NDRF personnel will be posted from Hadsar to Dal
भरमौर (चंबा)। हड़सर से मणिमहेश तक पुलिस जवान और सुरक्षा दल मुस्तैद रहेंगे। रविवार को अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर की अध्यक्षता में मणिमहेश यात्रा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें हड़सर से लेकर डल झील तक राहत और बचाव कार्यों को लेकर पुलिस, होमगार्ड, पर्वतारोहण संस्थान, एनडीआरफ और एसडीआरएफ के टीम लीडरों के साथ राहत और बचाव कार्य की योजना और टीमों की तैनाती को लेकर चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यात्रा के दौरान एनडीआरएफ की दो टीमें बनाई जाएंगी। इसमें एक टीम धन्छौ और गौरीकुंड में तैनात रहेगी। एसडीआरएफ की टीम हड़सर में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैनात रहेगी। पर्वतारोहण संस्थान की टीम डल झील व सुंदरासी में तैनात रहेगी। उनके साथ पुलिस की टीमें भी शामिल होंगी।
विज्ञापन


कुगति में भी पुलिस टीम और हनुमान शीला स्थान पर पर्वतारोहण की टीम तैनात रहेगी। कलाह की तरफ भी पुलिस की टीम और पर्वतारोहण की टीम तैनात रहेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि एनडीआरएफ की टीम घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उपचार दिलवाने में प्राथमिकता रखेगी। उन्होंने सभी टीमों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि गौरीकुंड में होमगार्ड की टुकड़ी में अधिकतर महिला स्टाफ को तैनात किया जाए। हड़सर में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर कमांडेंट होमगार्ड अरविंद चौधरी, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, तहसीलदार तेजराम, पुलिस निरीक्षक हरनाम सिंह, एनडीआरएफ से तरसेम लाल, पर्वतारोहण संस्थान के प्रभारी शशि पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed