{"_id":"5d582e5d8ebc3e89936a7189","slug":"manimahesh-yatra-150-empolyee-depute-chamba-news-sml3042154173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा में 13 सेक्टरों में सेवाएं देंगे 150 अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा में 13 सेक्टरों में सेवाएं देंगे 150 अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान बनाए जाने वाले 13 सेक्टरों में 150 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी अधिकारी और कर्मचारी बीस को अपने-अपने सेक्टरों में तैनात हो जाएंगे। सेक्टरों में सेक्टर अधिकारी रोजाना रिपोर्ट भरमौर मुख्यालय में स्थित कंट्रोल रूम में देंगे। दुर्गठी से लेकर डलझील को 13 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां पर तैनात होने वाले अधिकारियों और कर्मचारी श्रद्धालुओं को प्रशासन की ओर से मिलने वाली हर सुविधा का ध्यान रखेंगे। ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्यादा ऊंचाई वाले सेक्टरों में कर्मचारी चार-चार दिन ड्यूटी देंगे। जबकि निचले क्षेत्रों में बने सेक्टरों में दस-दस दिन सेवाएं देंगे।
दुर्गठी से लेकर कुगति तक सात सेक्टर बनाए गए हैं। इन सेक्टरों में दो शिफ्टों में अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। बाकि छह सेक्टरों में चार-चार दिन ही अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी देंगे। ये सेवाएं बीस अगस्त से सात सितंबर तक दी जाएगी। लूणा सेक्टर में लूणा से खड़ामुख, लाहल सेक्टर में खड़ामुख से सावरपुर, भरमौर सेक्टर में सावरपुर, भरमौर से पट्टी नाला, चौरासी सेक्टर में पुराना बस स्टैंड, भरमाणी हेलीपैड मलकौथा, रजौर सेक्टर में पट्टी नाला से थांदी तक, हड़सर सेक्टर में थांदी से लेकर हड़सर और कुगति पुल तक, भरमाणी सेक्टर में टैक्सी स्टैंड भरमौर से घराडू और परौंडी मार्ग तक जो अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी देंगे। वे दो शिफ्टों में सेवाएं देंगे। ये सेवाएं 20 से 29 और 29 से सात सितंबर तक रहेंगी।
जबकि धन्छौ सेक्टर में हड़सर से लेकर धन्छौ तक, सुंदरासी सेक्टर में धन्छौ से सुंदरासी तक, गौरीकुंड सेक्टर में संदरासी से गौरीकुंड तक, डलझील सेक्टर में गौरीकुंड से डलझील तक, कलाह सेक्टर में लाके वाली माता से लेकर डलझील कलाह तक, कुगति सेक्टर में कुगति पुल से लेकर वाया परिक्रमा डलझील तक चार-चार दिन ड्यूटी देंगे। ये अधिकतर सेक्टर काफी ऊंचाई पर स्थित है। गौर रहे कि पवित्र मणिमहेश यात्रा 23 अगस्त से लेकर छह सितंबर तक चलेगी। प्रशासन की तरफ से छोटे और बड़े शाही स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है। एक सेक्टर में एक सेक्टर अधिकारी और दो कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
बीस से ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे सभी सेक्टरों पर अधिकारी, कर्मचारी
एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा को 13 सेक्टरों में बांटा गया है। इन सेक्टरों में 150 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जोकि बीस से ड्यूटी पर रहेंगे। सेक्टरों का कंट्रोल भरमौर और जिलाधीश चंबा के कार्यालय में रहेगा। जिससे यात्रा से जुड़ी हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहेगी।