{"_id":"6140a39be5363113121bba5c","slug":"manimahesh-chamba-news-seven-people-missing-after-paying-obeisance-at-manimahesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश: कमलकुंड में एक और शव बरामद, ग्लेशियर में लापता 7 लोग पांचवें दिन खोज निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश: कमलकुंड में एक और शव बरामद, ग्लेशियर में लापता 7 लोग पांचवें दिन खोज निकाले
Tue, 14 Sep 2021 11:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:00 PM IST
सार
डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि लापता पंजाब के 7 लोगों को तलाशने के लिए भरमौर प्रशासन ने एक टीम गठित की थी, जिसे यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
भरमौर पहुंचे लापता लोग बचाव टीम के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिमहेश दर्शन के लिए कुगति से परिक्रमा कर डल झील के लिए रवाना हुए पंजाब के 14 लोगों में से लापता 7 लोग पांच दिन बाद कमलकुंड के पास तलाश लिए गए हैं। वहीं, एक अन्य लापता जालंधर निवासी राहुल का शव कमलकुंड के पास ही मंगलवार को पुलिस ने बरामद किया है। रेस्क्यू टीम राहुल का शव लेकर भरमौर लौट रही है। कुगति की ओर से मणिमहेश की तरफ आ रहे महिला समेत चार लोगों के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि लापता पंजाब के 7 लोगों को तलाशने के लिए भरमौर प्रशासन ने एक टीम गठित की थी, जिसे यह सफलता मिली है। डीएसपी ने बताया कि पंजाब के कपूरथला जिला के सुल्तानपुर लोधी तहसील क्षेत्र के ये शिव भक्त बीते 10 सितंबर को परिक्रमा के लिए कुगति से रवाना हुए थे। वापस पहुंचे अमरजीत ने बताया कि 7 लोगों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अमरजीत भी परिक्रमा को निकला था, लेकिन खतरनाक रूट को देखते हुए वह बीच से लौट आया। बाद में छह और लोग भरमौर लौट आए। कयास लगाए जाते हैं कि कुगति रूट पर हनुमान शिला के समीप बर्फीले ग्लेशियर को ये लोग पार नहीं कर पाए। इस पवित्र परिक्रमा मार्ग में कई रहस्यमय कुंड हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन के लिए भेजी टीम ने कमलकुंड के पास लापता लोगों को तलाश निकाला। टीम उन्हें लेकर वापिस भरमौर आ रही है।
विज्ञापन