{"_id":"6894d9aed7d862623f05804e","slug":"mani-mahesh-yatra-staying-costlier-by-50-rupees-rent-per-bed-for-one-day-will-be-300-rupees-chamba-news-c-88-1-cmb1002-157774-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा : ठहरना 50 रुपये महंगा, एक दिन के लिए प्रति बेड 300 रुपये लगेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा : ठहरना 50 रुपये महंगा, एक दिन के लिए प्रति बेड 300 रुपये लगेगा किराया
Thu, 07 Aug 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के मद्देनजर भरमौर प्रशासन की ओर से टैक्सी सेवाओं, खाद्य पदाथों और ठहराव की दरों को तय कर दिया है। इसके तहत पिछले साल के मुकाबले विभिन्न पड़ावों पर ठहराव 50 रुपये महंगा हो गया है। अब श्रद्धालुओं को एक दिन के लिए प्रति बेड (तीन बाई छह साइज) 300 रुपये चुकाने होंगे। एडीएम कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि टैक्सी यूनियन भरमौर के साथ चर्चा के बाद टैक्सी किराये तय किए हैं, ताकि यात्रियों को अनावश्यक रूप से अधिक भुगतान न करना पड़े। भरमौर के पुराने बस अड्डे से हडसर तक का टैक्सी का किराया पांच सीटर वाहन के लिए 700 रुपये एक तरफ का रहेगा, इसमें प्रति सवारी 100 रुपये दाम वसूले जाएंगे।
वहीं, 10 सीटर वाहन के लिए यह किराया 800 रुपये रहेगा। इसी तरह अन्य रूटों जैसे कुगती, पट्टी, ददमा और सुंकू दी टपरी के लिए भी टैक्सी दरें निर्धारित की गई हैं। इन दरों की सूची प्रत्येक टैक्सी पर स्टिकर के रूप में चस्पां की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। एडीएम कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को सुविधा, पारदर्शिता और उचित मूल्य पर सेवाएं प्रदान करना है, जिससे मणिमहेश यात्रा का अनुभव श्रद्धालुओं के लिए सरल और सुखद हो सके।
10 से 15 रुपये में मिलेगा चाय का कप, फुल डाइट 120 से 150 रुपये में तय
एडीएम ने बताया कि भरमौर, हडसर, धन्छौ, सुंदरासी, गौरीकुंड और डल झील जैसे प्रमुख स्थलों पर खाद्य पदार्थों के दाम अलग-अलग रहेंगे। इनके तहत दाल और सब्जी की एक कटोरी (150 मिली) 40 से 60 रुपये में मिलेगी, जबकि चपाती 10 से 15 रुपये और चाय का कप 15 से 20 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा फुल डाइट (दाल, चावल, सब्जी, कढ़ी और चपाती) 120 से 150 रुपये के बीच मिलेगी। मैगी 30 से 50 रुपये में उपलब्ध होगी।