{"_id":"66a52314b4f8fe384f08156a","slug":"mangala-and-kiwi-boys-team-reached-quarter-finals-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129858-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची मंगला और किवी बॉयज की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची मंगला और किवी बॉयज की टीम
Sat, 27 Jul 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में किवी बॉयज की टीम ने मियाड़ीगला को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में मंगला की टीम ने लिजेंड सरोल को तीन विकेट से हराया।
प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह ने बताया कि पहले मैच में लिजेंड सरोल की टीम ने बल्लेबाजी की और 140 रन बनाए। इसमें उमेश ने 26 और मिट्ठू ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मंगला से तनु ने 37 और प्रशांत ने 28 रन बनाए। लिजेंड सरोल से उमेश ने तीन विकेट चटकाए। दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में मियाड़ीगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 81 रन ही बना सकी। इसमें साहिल ने 22 रन का योगदान दिया। किवी बॉयज से अंकु और कपूर ने चार-चार विकेट लिए। किवी बॉयज ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चिक्कू ने अर्धशतक लगाया और 51 रन की पारी खेली। पारस ने 18 रन का योगदान दिया। संवाद