{"_id":"654d129cf6d19e33ce07f9a4","slug":"man-who-came-home-from-hyderabad-on-diwali-dies-under-suspicious-circumstances-chamba-news-c-88-1-ssml1004-11777-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हैदराबाद से दिवाली पर घर आए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हैदराबाद से दिवाली पर घर आए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 09 Nov 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता/चुवाड़ी/चंबा। हैदराबाद से दीपावली की छुटि्टयों में खेतों का काम निपटाने के लिए घर आए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।
अचेत अवस्था में परिजन व्यक्ति को सिविल अस्पताल चुवाड़ी ले आए। यहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रोहित पुत्र विशन सिंह गांव व पंचायत खदेट के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस विभाग को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में ले लिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा कि आखिर व्यक्ति की मौत के पीछे हार्ट अटैक या अन्य कारण तो नहीं रहा है।
खदेट निवासी रोहित पुत्र बिशन सिंह हैदराबाद में बतौर सिक्योरिटी गार्ड सेवारत रहा। आठ माह पूर्व ही रोहित की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। खेतों के काम को निपटाने की योजना के तहत ही रोहित दीपावली की छुटि्टयों में घर पहुंचा। वीरवार शाम के समय वे अपने घर के बाथरूम में था। काफी देर तक बाथरूम से बाहर न आने पर उसकी पत्नी ने जाकर देखा तो फर्श पर अचेत पड़े पति को देख कर चीख निकल गई। परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति को उठाकर निजी वाहन के जरिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सीय उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शुक्रवार को इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।