फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man taken to hospital in unconscious condition, doctors declared him dead

Chamba News: बेसुध हालत में अस्पताल पहुंचाया व्यक्ति, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Mon, 11 Sep 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 11 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Man taken to hospital in unconscious condition, doctors declared him dead
चंबा। सिविल अस्पताल तीसा में बेसुध हालत में व्यक्ति को लाने की सूचना पाकर तुरंत तीसा थाना की पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यक्ति की मौत के असली कारणों का पता लगेगा। मृतक की पहचान ध्यान चंद (55) पुत्र सुना राम निवासी थांदल तहसील पांगी के रूप में हुई है। वह रविवार शाम को निजी गाड़ी से पांगी से चंबा की तरफ जा रहा था। खुशनगरी के पास अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वह एकदम बेसुध हो गया। वहां से एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दी। सोमवार को पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्ट मार्टम करवाया। अब पुलिस आगामी कार्रवाई पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद करेगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed