{"_id":"777f8ae5c2002bc78dde3d9ad1f54578","slug":"man-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर व्यक्ति घायल, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरकर व्यक्ति घायल, अस्पताल में दाखिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी के किलोड़ में पेड़ की टहनियों को काटते समय नीचे गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार मनसो पुत्र दयालु राम निवासी गांव तलाई डाकघर किलोड़ सोमवार दोपहर के समय जब अपने पशुओं के लिए पेड़ की टहनियों को काट रहा था तो उसी दौरान पांव फिसलने से पेड़ से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
इस दौरान मनसो को सिर और पीठ के ऊपर चोट लगी है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल किहार में ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मनसो को चंबा अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
सीएमओ जीआर कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चंबा अस्पताल में पेड़ से गिर कर घायल हुए व्यक्ति को लाया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन