फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man dies after slipping on Ludera Road.

Chamba News: लुडेरा मार्ग पर पैर फिसलने से व्यक्ति की मौत

Mon, 21 Sep 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Sep 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Man dies after slipping on Ludera Road.
खेतों से घर लौटते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन नहीं बची जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। लुडेरा रोड पर खेतों से काम करके पैदल घर लौट रहे 40 वर्षीय व्यक्ति का पैर फिसलने से वह सड़क किनारे बनी रिटेनिंग वॉल से करीब 30 से 35 फीट नीचे जा गिरा।
हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हेत्रु गांव, डाकघर उटीप, तहसील एवं जिला चंबा निवासी संजय कुमार (40) पुत्र नर सिंह रात करीब 8:30 बजे खेतों में काम करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। लुडेरा रोड पर चलते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सड़क किनारे बनी रिटेनिंग वॉल से नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

संजय कुमार को आपातकालीन वार्ड में स्ट्रेचर के माध्यम से लाया गया। चिकित्सकों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन अलसुबह करीब छह बजे जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि हादसा पैर फिसलने के कारण हुआ। मृतक के परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति ने मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए मृतक के भाई राजेंद्र कुमार को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि व्यक्ति की मौत पैर फिसलने से नीचे गिरने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed