{"_id":"658daae6b9939dd3ca099586","slug":"man-dies-after-falling-into-a-car-while-going-home-chamba-news-c-88-1-ssml1006-15297-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घर जाते समय ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घर जाते समय ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत
Thu, 28 Dec 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत करियां के दरकेटी गांव में घर जाते समय ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चमन सिंह 32 पुत्र दलीप कुमार निवासी गांव दरकेटी के रूप में हुई है।
वह मंगलवार शाम को काम कर अपने घर जा रहे थे। गांव के पास अचानक रास्ते में पांव फिसलने से ढांक में गिर गए। परिजन बेसुध हालत में उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद