फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Malerkotla wrestler wins big prize

Chamba News: मलेरकोटला के पहलवान ने जीती बड़ी माली

Tue, 17 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Malerkotla wrestler wins big prize
मंजीर पंचायत के जुलाकड़ी में हुआ दंगल मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत मंजीर में जुलाकड़ी में दंगल मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत मंजीर के प्रधान सुरजीत कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सर्वप्रथम जुलाकड़ी से छिंज मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली गई। छिंज मेले में चंबा, सलूणी, चुराह समेत बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया और दमखम दिखाया। बड़ी माली का मुकाबला मलेरकोटला के रसीद पहलवान और बघेईगढ़ के ध्रवेंद्र के बीच हुआ। इसमें रसीद ने ध्रवेंद को हराया। बड़ी माली के विजेता पहलवान को 21 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। दूसरी माली में मोहन लाल पहलवान ने कयूम को हराया। कमेटी की ओर से 11 हजार रुपये विजेता पहलवान को दिए गए। तीसरा और अंतिम मुकाबला महेंद्र बघेईगढ़ ओर नसीर टिकरीगढ़ के बीच हुआ। इसमें महेंद्र बघेईगढ़ ने नसीर टिकरीगढ़ को हराया और 7100 रुपये की माली अपने नाम की। छिंज मेले के समापन पर बीडीसी महेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ओर मंजीर पंचायत प्रधान सुरजीत कुमार ने स्मृति चिह्न देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर सुरजीत कुमार, एहजाज अली, मुकेश कुमार, मुहम्मद आरिफ, रत्न चंद, लवली, सुदेश कुमार, पंकज कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed