फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Make SOP for the safety of Manimahesh devotees: Pathania

मणिमहेश श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बनाएं एसओपी : पठानिया

Thu, 18 Sep 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Make SOP for the safety of Manimahesh devotees: Pathania
समस्या को लेकर विधानसभा सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को ज्ञापन सौंपते मेडिकल कॉलेज के कर्मचा
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अगले साल मणिमहेश यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने नदी-नालों, जल विद्युत परियोजनाओं के जलाशयों, राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए, संपर्क सड़कों और आबादी वाले क्षेत्रों में भूमि कटाव की समस्या का दीर्घकालिक समाधान तैयार करने और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना राज्य सरकार को भेजने के लिए कहा। विस अध्यक्ष ने यह निर्देश मानसून सीजन के दौरान जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई क्षति की समीक्षा के लिए बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आगामी मणिमहेश यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आधारभूत ढांचे, चिकित्सा और संचार सेवाओं, परिवहन व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए एसओपी तैयार की जाए। पठानिया ने अवैध डंपिंग पर भी उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राहत और पुनर्वास से संबंधित कार्यों व मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। विधानसभा क्षेत्र चुराह से कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना ने आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास का मामला भी उठाया।
विज्ञापन

परियोजनाओं को 710 करोड़ रुपये का नुकसान
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत बोर्ड, कृषि एवं बागवानी, राष्ट्रीय उच्च मार्ग और अन्य विभागों की परियोजनाओं को 710 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इन परियोजनाओं के पुनर्निर्माण पर चार गुना से अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में 957 घरों को नुकसान : उपायुक्त
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बैठक में जिले में हुई क्षति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन के दौरान जिले में 957 घरों को नुकसान हुआ है। इनमें 39 कच्चे और 51 पक्के घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 781 घर आंशिक रूप से प्रभावित हुए। अब तक आपदा प्रभावित परिवारों को 18 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed