{"_id":"66d5e6e15849a6c7d1012029","slug":"make-public-the-name-of-the-person-charging-higher-prices-or-apologize-ranjit-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132285-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा दाम वसूलने वाले का नाम सार्वजनिक करें या माफ मांगें : रंजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा दाम वसूलने वाले का नाम सार्वजनिक करें या माफ मांगें : रंजीत
Mon, 02 Sep 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। व्यापार मंडल भरमौर की कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। इसमें गत दिनों एक महिला की ओर से खुद को लंगर संस्था का चेयरपर्सन बताकर भरमौर के व्यापारियों पर लगाए आरोपों को निराधार बताया गया।
व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि यह निराधार आरोप हैं। उन्होंने बताया कि लंगर की अनुमति प्रशासन देता है। किस संस्था को कहां लगर लगाना है, इस बारे भी जगह प्रशासन देता है। बताया कि सोशल मीडिया के जरिये भरमौर की कारोबारी संस्था को बदनाम किया जा रहा है। इसके बाद पदाधिकारियों ने एडीएम कुलबीर सिंह राणा को शिकायत पत्र भी सौंपा। बताया कि महिला ने भरमौर में 60 रुपये में परांठा और 40 रुपये में चाय का कप बिकने की बात कही है। उन्होंने महिला से आह्वान किया है कि ऐसा करने वाले दुकानदार का नाम सार्वजनिक करें या व्यापारियों से माफी मांगें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने व्यापार मंडल के सदस्य को बताया कि जिस लंगर की बात की जा रही है, उसे अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य जैसी राम ठाकुर, नरेश वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आजाद जरियाल, तिलक शर्मा, कालू राम शर्मा, महासचिव मंहिद्र पटियाल, सुमित ठाकुर, कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा, प्रेस सचिव प्यार सिंह, जोन प्रभारी आर पटियाल, संजय पटियाल, मदन ठाकुर, विजय कुमार आदि काफी तादाद पर कारोबारी मौजूद रहे।
--