फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Major action in Chamba, 30 thousand bills of medicines seized from 19 medical stores

Chamba News: चंबा में बड़ी कार्रवाई, 19 मेडिकल स्टोरों से दवाओं के 30 हजार बिल जब्त

Wed, 27 Nov 2024 11:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
Major action in Chamba, 30 thousand bills of medicines seized from 19 medical stores
चंबा। जिला चंबा में नशीली दवाओं की बिक्री और खरीद के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। स्वास्थ्य विभाग, सीईडी और पुलिस की टीम ने तीन दिन तक जिले के 19 मेडिकल स्टोरों में छापा मारी कर करी 30 हजार दवाओं की खरीद और बिक्री से जुड़े बिल जब्त किए हैं। चंबा में पहली बार तीनों विभागों ने मिलकर यह कार्रवाई की है।  
विज्ञापन


तीन दिन में दवा निरीक्षकों की टीम, सीआईडी, एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने मिलकर 15 मेडिकल दुकानों और तीन सरकारी अस्पतालों की मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की है। इस दौरान आदत बनाने वाली नशीली दवाओं और नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का भारी स्टॉक फ्रीज किया गया।
विज्ञापन


टीम ने 19 मेडिकल स्टोरों से करीब 30,000 खरीद और बिक्री बिल, शेड्यूल रजिस्टर समेत अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। अब टीम रिकॉर्ड की जांच में जुटी है। पिछले 18 महीनों में चंबा जिले में लगभग दो लाख गोलियां बिना उचित रिकॉर्ड के बेची गई हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। छापेमारी में कुछ संदिग्ध पर्चियां भी बरामद हुईं। 10 से अधिक मेडिकल स्टोरों को शेष रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, और जो रिकॉर्ड जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी, एएनटीएफ, औषधि नियंत्रण प्रशासन और पुलिस ने आदत बनाने वाली दवाओं की कुछ दोबारा लिखी पर्चियां बरामद की थीं। जो संदिग्ध पाई गईं और ऐसे रिकॉर्ड की भी टीम जांच कर रही है। यह पहली बार है जब जिला चंबा में तीन विभागों की संयुक्त छापेमारी की गई है, जिससे मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

राज्य दवा नियंत्रक निशांत सरीन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पहली मर्तबा ऐसा हो रहा है कि नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर तीन अलग-अलग विभाग एक साथ कार्रवाई कर रहे हैं। टीम की ओर से रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। साथ ही नोटिस जारी कर रिकॉर्ड तलब किया है। रिकॉर्ड न भेजने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed