फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maize crop started withering due to harsh weather

Chamba News: मौसम की बेरुखी से मुरझाने लगी मक्की की फसल

Sat, 20 Jul 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Maize crop started withering due to harsh weather
चंबा। जिला चंबा में लगभग 2200 हेक्टेयर जमीन पर लगाई मक्की की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मौसम की बेरुखी से फसल मुरझाने लगी है। बीते दो सप्ताह से बारिश न होने से फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

किसानों की आय का मुख्य साधन मानी जाने वाली यह फसल गर्मी के प्रकोप से झुलसने लगी है। किसान हर दूसरे दिन सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन इससे भी बात नहीं बन रही है। मक्की की पत्तियां झुलस चुकी हैं। किसान अब मंदिरों में पहुंच कर बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा, होली, भटियात, सलूणी, भरमौर इलाकों में किसान गेहूं की फसल काटने के बाद मक्की की फसल की बिजाई करते हैं। मक्की की फसल को किसानों की आय का एक अच्छा साधन माना जाता है। यही वजह है कि बड़े स्तर पर किसान इस फसल को उगाते हैं। दोपहर के समय पढ़ने वाली तेज धूप और उसके साथ चलने वाली गर्म हवाओं ने फसल की स्थिति बेहद खराब हालत में पहुंचा दी है। सिंचाई का भी फायदा नहीं हो रहा है। अब किसानों को पैदावार घटने का डर लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान में राहुल कुमार, जगदेव सिंह, रविंद्र कुमार, कुनाल कुमार, लाल चंद और विनोद कुमार का कहना है कि इस समय बारिश का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि फसलों के लिए सिंचाई का पानी पर्याप्त नहीं हो पा रहा। अगर बारिश होती है तो मौसम भी ठंडा होगा और फसलों की पत्तियों को भी पानी की फुहार मिलेगी। इससे फसल दोबारा खिल जाएगी। बारिश से फसल पर संकट के बाद मंडरा रहे हैं।

उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने कहा कि इस समय फसलों के लिहाज से बारिश का होना बहुत जरूरी है। किसानों को फसल बचाने के लिए सिंचाई लगातार करनी पड़ेगी। साथ ही किसान गर्मी के मौसम में तेज दबाव खाद का अधिक इस्तेमाल करने से बचें। उन्होंने कहा कि पहले ही गर्मी की मार से फसल मुरझा रही है। ऐसे में खाद का अधिक इस्तेमाल न करें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed