फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   mail school model has emerged, beating private

रावमापा मेल मॉडल बन रहा उभरा, निजी स्कूलों को दे रहा मात

Sun, 21 Feb 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
mail school model has emerged, beating private
रावमापा मेल का सुंदर नजारा। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा) मेल का परिसर जिला के नामी निजी स्कूलों को मात दे रहा है। स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों ने मिलकर परिसर को चमकाया है। स्कूल परिसर में पत्थर, धूल और मिट्टी का कहीं पर भी नामोनिशान नहीं रहा है। चारों तरफ टाइलें लगाई गई हैं। दीवारों पर रंग-बिरंगे चित्र बनाए गए हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से स्कूल प्रबंधन ने सुंदर, स्वच्छ व आकर्षक स्कूल परिसर का निर्माण किया है। स्कूल को जो भी देखता है, वह इस बात को मानने को तैयार ही नहीं होता कि यह एक सरकारी स्कूल है। स्कूल परिसर में फूलों की क्यारियां भी बनाई गई हैं। जिनकी देखभाल स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थी दोनों करते हैं। स्कूल परिसर में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आती है।
विज्ञापन

रावमापा मेल में 14 कमरें और 8 शौचालय बने हैं। जिनके निर्माण में सरकार की ओर से धन मुहैया करवाया गया है। मेल स्कूल परिसर जिला के अन्य सरकारी स्कूलों के लिए एक मॉडल बनकर सामने आया है। स्कूल के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से स्कूल में शौचालयों और कमरों का निर्माण किया है। सरकार की ओर से भी स्कूल को फंड मिला है। जहां पर फंड की कमी आई, वहां पर स्थानीय लोगों ने विकास करवाने में भरपूर सहयोग दिया। वर्तमान समय में 350 विद्यार्थी स्कूल में शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed