फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mail delivery won't stop even during snowfall; successful drone service trial in Churah.

Chamba News: बर्फबारी में भी नहीं रुकेगी डाक, चुराह में ड्रोन सेवा का सफल परीक्षण

Fri, 09 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Mail delivery won't stop even during snowfall; successful drone service trial in Churah.
भंजराड़ू से थनेईकोठी तक पहुंचाई डाक, दुर्गम गांवों में समय पर सेवाएं देने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह के दुर्गम गांवों तक डाक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ड्रोन तकनीक का सहारा ले रहा है। शुक्रवार को उपडाकघर भंजराड़ू के तहत भंजराड़ू से थनेईकोठी तक ड्रोन के जरिये डाक पहुंचाने का सफल परीक्षण किया गया। इससे पहले सनवाल और देवीकोठी क्षेत्रों में भी ड्रोन से डाक पहुंचाने के परीक्षण किए जा चुके हैं।
पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चुराह के कई गांवों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहता है। सर्दियों में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते सड़कें प्रभावित होने से डाक सेवाओं में भी दिक्कत आती है। ऐसे में चिट्ठियां, सरकारी दस्तावेज और बैंक संबंधी कागजात समय पर पहुंचाने के लिए ड्रोन तकनीक मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन

भंजराड़ू से थनेईकोठी तक हुए परीक्षण में ड्रोन के जरिये डाक पहुंचाने की प्रक्रिया को परखा गया। इस तकनीक के नियमित इस्तेमाल से उन क्षेत्रों तक कम समय में डाक पहुंचाई जा सकेगी, जहां सड़क या पैदल रास्तों से पहुंचने में कई घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग की योजना के तहत ड्रोन से लगभग 15 किलोग्राम तक डाक और जरूरी सामग्री ले जाने की क्षमता का भी परीक्षण किया जाना है। ड्रोन का संचालन संबंधित कंपनी के प्रशिक्षित कर्मचारियों और पायलटों की देखरेख में होगा। विभाग डाक उपलब्ध करवाएगा, जबकि कंपनी के विशेषज्ञ उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाएंगे। नियमित सेवा शुरू होने और इसके दायरे को लेकर आगे की प्रक्रिया के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed