फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Made women aware in medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में महिलाओं को किया जागरूक

Fri, 14 Feb 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Made women aware in medical college
चंबा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से मेडिकल कॉलेज चंबा के सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिला अपनी शिकायत लिखित रूप में विधिक सेवाएं प्राधिकरण को दे सकती है। निशुल्क कानूनी सहायता का भी प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी कारणवश पीड़ित लिखित रूप में शिकायत नहीं कर पाती है, तो समिति के सदस्य के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज करवा सकती है। उन्होंने नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए कार्यक्रम विधान से समाधान के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता नवीन सिंह ने घरेलू हिंसा अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 सहित वूमेन हेल्पलाइन नंबर और महिलाओं से जुड़े विभिन्न अधिकारों और कर्तव्य के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed