फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Made prisoners practice yoga

Chamba News: कैदियों को करवाया योग का अभ्यास

Wed, 07 Aug 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Made prisoners practice yoga
चंबा जेल में योगा करते कैदी।संवाद
चंबा। आर्ट ऑफ लिविंग ने चंबा के राजपुरा स्थित जिला कारागार में शिविर लगाया। इसमें कैदियों की शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ प्रशिक्षक रतन ने योगाभ्यास करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने स्टाफ और कैदियों को विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं, ध्यान, प्राणायाम करवाने के साथ ही सुदर्शन क्रिया भी करवाई। रतन चंद ने बताया कि कैदियों ने इसमें बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने बताया कि यदि लोग बीमार हो जाते हैं तो उन्हें अस्पताल ले जाते हैं और उन्हें ठीक होने के लिए सही दवा देते हैं। यदि लोगों का व्यवहार बीमार है तो हम उन्हें जेल ले आते हैं, लेकिन हम दवाइयों को भूल जाते हैं। जेल कार्यक्रम आपराधिक न्याय प्रणाली में काम करने वाले या उसमें कैद लोगों के जीवन को बदलने का एक प्रयास है। यह कार्यक्रम ऐसे कौशल सिखाता है, जो तनाव को कम करते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया प्रबंधक मनुज शर्मा ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भारत में 100 से अधिक जेलों में यह कार्यक्रम लागू किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब आठ लाख से अधिक जेल कैदियों और कर्मचारियों का जीवन परिवर्तित करने का सकारात्मक प्रयास हुआ, जिसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed