फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lured in a Thar, beaten, and dumped by the roadside; also accused of pointing a gun.

Chamba News: थार में बुलाया, पीटा और हाईवे किनारे फेंक दिया, बंदूक तानने का भी आरोप

Mon, 21 Sep 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Sep 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lured in a Thar, beaten, and dumped by the roadside; also accused of pointing a gun.
बेसुध हालत में पीपल के पेड़ के पास मिला युवक, पुलिस में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

शनिवार को रात सपड़ी जाते समय हुई घटना, दोस्तों ने युवक को संभाला, पुलिस ने सभी को थाने बुलाया

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सपड़ी जाते युवक को थार में बुलाकर मारपीट करने और बंदूक तानने के आरोप का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के बाद उसे बेसुध हालत में हाईवे के किनारे छोड़ दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरोड़ी निवासी दिव्यांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह मोमोज खाने के लिए सपड़ी जा रहे थे। इसी दौरान थार में सवार रोहित ने उन्हें बुलाया। आरोप है कि उनके साथ जाने के कुछ देर बाद राजीव महाजन हथियार लेकर बाहर आया। इसके बाद थार में सवार तीनों लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

होश आने पर उसने खुद को भरमौर चौक के पीछे पीपल के पेड़ के पास पाया। उसने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उस पर बंदूक भी तानी गई। बाद में उसके दो दोस्तों ने मौके पर पहुंचकर उसे संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े सभी लोगों को थाने बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज करने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed