{"_id":"81e69e0c64515371a5f5d144fcf243de","slug":"lpg-problem-in-gehra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैहरा में तीन महीने से नहीं पहुंची घरेलू गैस की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैहरा में तीन महीने से नहीं पहुंची घरेलू गैस की सप्लाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैहरा में करीब दो माह से घरेलू गैस की सप्लाई नहीं पहुंची है जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पूरा दिन भर सड़क पर सिलेंडर लेकर लोग घरेलू गैस की गाड़ी का इंतजार करते रहे। गाड़ी नहीं आने पर जब उपभोक्ताओं ने करियां स्थित गैस एजेंसी में गाड़ी के आने के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि गाड़ी मैहला भेजी गई है। पूरा दिन इंतजार करने के बाद लोगों को खाली हाथ ही अपने घरों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
ग्रामीणों संजीव कुमार, प्रताप चंद, कर्म चंद, मदन सिंह, टेक चंद, धर्म सिंह और किशन ने बताया कि गैहरा में पिछले दो माह से घरेलू गैस की सप्लाई नहीं आ रही है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए तीस किमी की दूरी तय करके करियां जाना पड़ रहा है। इसमें लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर तीन महीनों तक के अंतराल में उपभोक्ता की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर नहीं भराया जाता है, तो उस उपभोक्ता को गैैस एजेंसी में दोबारा से पंजीकरण करवाना पड़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि गैहरा में जल्द से जल्द घरेलू गैस की सप्लाई भेजी जाए।
विज्ञापन