{"_id":"5fb3cb5e8ebc3e9c033417a7","slug":"low-voltage-problem-in-chamba-bintyali-village-chamba-news-sml3516586106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन्तयाली गांव में कम वोल्टेज, खराब हो रहे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन्तयाली गांव में कम वोल्टेज, खराब हो रहे उपकरण
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत उटीप के बिन्तयाली वार्ड की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा से मिला। इस दौरान महिलाओं ने गांव के लिए सिंगल फेस की जगह डबल फेस बिजली लाइन की व्यवस्था करने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल मनीषा कुमार, कांता देवी, मीरा देवी, रीतू देवी, गौरी देवी, बिंदु देवी, दुर्गा देवी, मंजू देवी, नंदिका पुष्पा, शकुंतला, निशा, हेमलता और प्रीतो देवी ने बताया कि बिन्तयाली गांव में कम वोल्टेज की समस्या पिछले काफी समय चल रही है।
इस मामले को पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से कुछ समय पहले उठाया गया था। इसके बाद बोर्ड ने तारों की व्यवस्था कर दी है। मगर अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में यहां वोल्टेज काफी कम हो जाती है। इससे विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। उन्होंने बोर्ड से मांग की कि जल्द गांव के लिए डबल फेस विद्युत लाइन की व्यवस्था की जाए।