{"_id":"654a6303fb315c96310b2e7e","slug":"loss-of-rs-451-crore-will-be-compensated-by-rs-3457-crore-chamba-news-c-88-1-ssml1004-11563-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 451 करोड़ का नुकसान, 34.57 करोड़ रुपये से लगेगा मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 451 करोड़ का नुकसान, 34.57 करोड़ रुपये से लगेगा मरहम
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से विभिन्न विभागीय योजनाओं और परिसंपत्तियों को 451 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारी प्राकृतिक आपदाओं के चलते जिले में विभिन्न सड़कों, विद्युत और जलापूर्ति योजनाओं की बहाली को लेकर राज्य आपदा राहत फंड के तहत विभिन्न विभागों को 34 करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने विशेष पैकेज के तहत जिले को 3.35 करोड़ रुपये की धनराशि भी उपलब्ध करवाई है।
लोगों के घरों को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम चरण में 219 आवास मामलों को स्वीकृति प्रदान की है और इसके तहत द्वितीय चरण के में 290 आवास मामलों को प्रदेश सरकार द्वारा जल्द स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने आपदा न्यूनीकरण कार्यों के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा किसानों एवं बागवानों को प्रदान की गई राहत मामले में विभागीय अधिकारियों को किसानों द्वारा खेतों में किए गए कार्यों के निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
9,158 संरक्षण कार्यों मनरेगा से होंगे
बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कार्यवाही का संचालन करते हुए किए गए विभिन्न कार्यों को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से रखा। उन्होंने बताया कि सभी सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 9,158 संरक्षण कार्यों को जिला योजना समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है। बैठक में विधायक नीरज नैयर, डीएस ठाकुर, डाॅ. जनक राज के अलावा पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम अरुण शर्मा, अनिल भारद्वाज, कुलबीर सिंह राणा, पारस अग्रवाल, जोगेंद्र कुमार, नवीन कुमार, अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया, राजेश मोंगरा, राजीव ठाकुर और उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी उपस्थित रहे।