{"_id":"660d8919aedd5be1f702f21c","slug":"los-will-boycott-elections-if-teacher-posts-are-not-filled-in-schools-chamba-news-c-88-1-ssml1006-121868-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल में शिक्षकों के पद नहीं भरे तो करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल में शिक्षकों के पद नहीं भरे तो करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार
Wed, 03 Apr 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
मुददा
-- -- -- -- --
स्कूल में शिक्षकों के पद नहीं भरे तो करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार
सिंगाधार पंचायत के लोगों ने धरना देने की भी दी चेतावनी, बोले- लंबे समय से पूरी हो की गई मांग
कहा- स्कूल में नहीं हैं राजनीति शास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी और कंप्यूटर साइंस विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सिंगाधार पंचायत के लोग बच्चों के भविष्य के लिए इस बार लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं। इसके लिए लोगों ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिंगा धार में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए मुख्य विषयों के अध्यापक नहीं हैं। इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। इसलिए अभिभावक ने शिक्षा विभाग और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि पाठशाला में समय रहते अध्यापकों के रिक्त पद नहीं भरे गए तो ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए सड़क पर धरना देंगे। कहा कि पाठशाला में अध्यापकों के रिक्त पद भरने के लिए वे काफी समय से मांग उठा रहे हैं। पाठशाला में राजनीति शास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी और कंप्युटर साइंस विषय को पढ़ाने के लिए अध्यापक नहीं हैं।
--
सरकार, शिक्षा विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा देने के दावे करते हैं, लेकिन इन्हें धरातल पर पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके प्रमाण विकास खंड सलूणी के रावमापा कुंदी धार में अध्यापकों की कमी से लगाया जा सकता है। - सुंदर सिंह
--
प्रदेश सरकार और प्रशासन ने यदि समय रहते पाठशाला में अध्यापकों के रिक्त पद नहीं भरे तो समस्त ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही सड़कों पर धरना देने से भी गुरेज नहीं करेंगे। - लेखराज
विज्ञापन
--
विधानसभा के चुनाव के दौरान भी स्कूल में सभी पद भरने के दावे राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने स्थानीय लोगों से किए थे। चुनाव पूर्ण होने के उपरांत किसी भी नेता ने इस मुद्दे को लेकर चर्चा तक नहीं की। - सुरेंद्र कुमार
--
स्कूल में अध्यापकों के पद खाली रहेंगे तो विद्यार्थियों की पढ़ाई सही तरीके से नहीं होगी। बच्चे वार्षिक परीक्षाओं में पिछड़ जाएंगे। इसका असर भविष्य में भुगतना पड़ेगा। सरकार को अध्यापकों के पद शीघ्र भरने चाहिए। - राजेश कुमार
--
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि पाठशाला में रिक्त चल रही अध्यापकों की कमी के बारे में उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही पाठशाला में रिक्त पदों पर अध्यापकों की तैनाती हो सकती है।