{"_id":"664b7f6e2289dff5de0b6ac2","slug":"litterates-won-applause-by-presenting-short-stories-chamba-news-c-88-1-cmb1003-125324-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साहित्यकारों ने लघु कथाएं पेश कर बटोरी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साहित्यकारों ने लघु कथाएं पेश कर बटोरी वाहवाही
Mon, 20 May 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 20 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। महिला साहित्यकार संस्था जिला चंबा इकाई ने राज्य स्तरीय लघु कथा वाचन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार शीला सिंह उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष डॉ. रीता सिंह ने की। कार्यक्रम में चार जिलों से चयनित महिला लघु कथाकारों ने भाग लिया। इनमें सुशील गौतम हमीरपुर, ओम देवी ऊना, सुमन पेशियां किन्नौर, डॉ. प्रियंका वैद्य शिमला, हेमा ठाकुर बिलासपुर और मंजु शर्मा चंबा से शामिल रहीं।
कार्यक्रम का संचालन और तकनीकी संयोजन जिला चंबा इकाई ने संयुक्त रूप से किया। जिला चंबा महिला साहित्यकार संस्था की अध्यक्ष डॉ. कविता बिजलवान ने कार्यक्रम का संचालन किया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास करियां की छात्रा रीनू ठाकुर ने दी। प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट और बेहतरीन लघु कथाएं प्रस्तुत कीं। उपस्थित श्रोताओं और दर्शकों ने इनकी काफी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि शीला सिंह ने लघु कथा वाचन शृंखला के आयोजन की इस पहल को काफी सराहनीय बताया और इस पहल के लिए महिला साहित्यकार संस्था हिमाचल प्रदेश को बधाई दी।
विज्ञापन
--