{"_id":"5e8df17e8ebc3e6fa2575adc","slug":"liqor-recovered-from-shop-and-one-person-chamba-news-sml329906534","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने राहगीर व दुकान से पकड़ी 32 बोतल अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने राहगीर व दुकान से पकड़ी 32 बोतल अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला मुख्यालय से पांच किमी की दूर भद्रम में गश्त के दौरान पुलिस ने राहगीर से शराब की आठ बोतलें पकड़ी है। इसके अलावा द्रड्डा पुलिस चौकी की टीम ने रिंडा गांव में दुकान से दो पेटी शराब बरामद की है।
दुकानदार और राहगीर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 और हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) ए के अंतर्गत केस दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा थाना का पुलिस की टीम भद्रम के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति सामने से बैग उठाकर आ रहा था। यह पुलिस को देख वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और बैग की तलाशी ली।
पुलिस ने आरोपी के बैग में बोतल की आठ बोतलें शराब की है। दूसरे मामले में पुलिस चौकी द्रड्डा का पुलिस दल रिंड़ा नाले में गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सोनू निवासी सिंगी दुकान में अवैध रुप से शराब बेचता है।
विज्ञापन
इसके चलते पुलिस ने दुकान में दबिश दी। दुकान की तलाशी करने पर पुलिस को दो पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।