फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   link road interrupted in chamba distt.

रास्ते बंद, पांगी में फंसे मरीज

Mon, 09 Jan 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Mon, 09 Jan 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन

चंबा। पांगी घाटी में मरीजों की जान पर बन आई है। मार्ग बंद हैं और हवाई सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। पांगी अस्पताल से दो मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है लेकिन वे नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन


एक गर्भवती महिला है और एक घायल व्यक्ति। व्यक्ति बर्फ में फिसलकर घायल हुआ है। उसे 73 टांके लगे हैं। आगामी उपचार जिला अस्पताल में करवाने का परामर्श दिया है। मरीजों के परिजन अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पांगी घाटी में हिमपात का दौर अभी थमा नहीं है। लगातार दो दिनों तक बर्फबारी केे बाद सोमवार को मौसम खुशगवार रहा। मोती राम पुत्र होशियार चंद निवासी हिलौर अपने किसी काम से जा रहा था। अचानक बर्फ में फिसल कर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि उसे वहां से गुजर रहे लोगों ने देख लिया। पीड़ित को खाई से निकालकर पांगी अस्पताल पहुंचाया। उसे गहरे घाव आए हैं। करीब 73 टांके लगाए गए हैं। दूसरी पीड़ित महिला गर्भवती है। कुछ ही दिनों में प्रसव की तारीख आने वाली है। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो उनके अनुसार प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।

...
सरकार को भेज दी है सूचना : एसडीएम
एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस बारे में प्रदेश सरकार को लिखित से सूचना दे दी गई है। परिस्थितियां अनुकूल होते ही हवाई परिवहन सेवा मुहैया करवा दी जाएगी। पांगी अस्पताल प्रबंधन को दोनों की हालत पर चौबीस घंटे नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed