फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lift will be installed in Ayurvedic hospital, patients will no longer remain in the dark due to power failure.

Chamba News: आयुर्वेदिक अस्पताल में लगेगी लिफ्ट, बिजली गुल होने पर अब अंधेरे में नहीं रहेंगे मरीज

Fri, 01 Mar 2024 07:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Mar 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Lift will be installed in Ayurvedic hospital, patients will no longer remain in the dark due to power failure.
आयुर्वेदिक अस्पताल में लगेगी लिफ्ट, बिजली गुल होने पर अब अंधेरे में नहीं रहेंगे मरीज
विज्ञापन

अस्पताल में डीजी सेट होगा सथापित, रोगी कल्याण समिति की बैठक में 74.55 लाख के बजट को मिली मंजूरी
उपायुक्त मुकेश ने की बैठक की अध्यक्षता, अस्पताल भवन की मरम्मत और अन्य कार्यों पर खर्च होंगे 37 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आयुर्वेदिक चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए वित्त वर्ष 74.55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बजट आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक में पास हुआ है। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की। बैठक में विभागीय अधिकारी सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। अब आयुर्वेदिक चिकित्सालय बालू में अब बिजली गुल होने पर मरीजों को अंधेरे में नहीं रहना होगा। इसके लिए विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए डीजी (डीजल, जेनरेटर) सेट स्थापित किया जाएगा। इतना ही नहीं, मरीजों और स्टाफ को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने के लिए सीढि़यां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। इसके लिए अस्पताल में लिफ्ट लगाने की भी मंजूरी मिल गई है।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अतिरिक्त आय के साधन जुटाने को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। समिति सदस्यों ने चंबा शहर में आयुष विभाग की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र स्थापित करने को लेकर रखी गई मांग पर उपायुक्त ने विभाग को कार्य योजना तैयार करने को कहा। आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन मरम्मत एवं विभिन्न कार्यों को लेकर भी लगभग 37 लाख की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. योगेश जरयाल ने उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान के बहिरंग अनुभाग की ओर से 53,799 रोगियों का उपचार किया। इसी तरह अंतरंग अनुभाग की ओर से 6196 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत के तहत 541 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण ने संस्थान की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का ब्योरा भी रखा। बैठक में प्रधान ग्राम पंचायत सरोल विजय कुमारी, अध्यक्ष व्यापार मंडल चंबा वीरेंद्र महाजन, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र ठाकुर, शिक्षा विभाग से ओएसडी उमाकांत, सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज, दिनेश कुमार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed