फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lift broken, patients having to be transported to wards on wheel chairs and stretchers

Chamba News: लिफ्ट खराब, व्हील चेयर और स्ट्रेचर पर वार्डों तक पहुंचाने पड़ रहे मरीज

Tue, 26 Sep 2023 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lift broken, patients having to be transported to wards on wheel chairs and stretchers
चंबा। समय : मंगलवार सुबह 11:00 बजे। स्थान : मेडिकल कॉलेज चंबा का प्रथम तल। मरीजों से मिलने के लिए उनके रिश्तेदार हाथों में खाने का सामान लेकर पैदल रास्ते से विभिन्न वार्डों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के नाम पर पर्ची काउंटर के साथ लिफ्ट बंद पड़ी है। कुछ युवा मरीज को लेकर पहुंचे। लिफ्ट के ऑन-ऑफ न होने पर तीमारदार मरीज को लेकर सीढि़यों के रास्ते से ही चिकित्सक से चेकअप करवाने के लिए आगे बढ़ गए। मरीजों ने बताया कि लंबे समय से लिफ्ट बंद पड़ी है। तीमारदारों को चलने-फिरने में असहाय मरीजों को मजबूरन व्हील चेयर और स्ट्रेचर पर ही यहां से वहां ले जाना पड़ता है। हद तो तब हो जाती है, जब मरीज को विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने, एक्सरे या अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज के पुराने से नए भवन तक लेकर जाना पड़ता है। कभी-कभार स्ट्रेचर या व्हील चेयर न मिलने पर मरीज को लेकर जाना चुनौती से कम नहीं रहता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा के कार्यवाहक मुख्य अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि नई लिफ्ट को इंस्टाल करने का कार्य चल रहा है। जल्द मरीजों को नई लिफ्ट की सहूलियत मिलनी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केस एक
समय : मंगलवार सुबह : 11:25 बजे। पेट दर्द से पीड़ित विमला देवी के विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाकर मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल से लिफ्ट बंद होने की सूरत में परिजन रैंप के जरिये स्ट्रेचर खींचते और धक्का लगाते चौथी मंजिल पर पहुंचे।
केस दो
समय : सुबह 11:30 बजे। सुमना देवी के टेस्ट करवाने के लिए परिजनों ने बाजुओं से पकड़कर महिला को चौथी से पहली मंजिल तक पहुंचाया। इसके बाद परिजन टेस्ट करवाने के लिए क्रस्ना लैब की ओर आगे बढ़ गए।
--

केस तीन
समय : सुबह 11:45 बजे। कासमदीन की टांगों में असहनीय दर्द है। चिकित्सक से चेकअप के बाद उन्हें चौथी मंजिल में दाखिल किया गया है, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण परिजन व्हील चेयर पर बैठाकर ही उन्हें रैंप से लेकर जा रहे हैं।


--समय : सुबह 11:55 बजे। छाती और सांस की तकलीफ से पीड़ित बृजभूषण दर्द से कराह रहे हैं। चिकित्सक ने उनके कई टेस्ट लिखे हैं। टेस्ट करवाने के लिए परिजन व्हील चेयर पर लेकर जा रहे हैं। लिफ्ट न चलने पर हर कोई मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की लचर व्यवस्था को कोस रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed