फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Life imprisonment for wife's murderer

Chamba News: पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास

Thu, 18 Dec 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for wife's murderer
चंबा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंबा रमणिक शर्मा ने पत्नी के हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने साथ ही दोषी सुभाष निवासी ग्राम लंगोई, किहार (वर्तमान में ग्राम मंडोलू, तहसील सलूणी) को एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

जुर्माना न भरने की सूरत में उसे दो वर्ष का कठोर कारावास भुगतना होगा। वहीं, अन्य धारा में दोषी को पांच वर्ष का कठोर कारावास और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न चुकाने पर उसे छह महीने का साधारण कारावास भुगतना होगा। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जूना ने बताया कि 10 जून, 2019 को पूर्वाह्न 11:30 बजे वह अपनी बेटी बीना बेगम और बहू मुमताज के साथ मंडोलू में मक्की की फसल की निराई कर रही थीं। इस दौरान आरोपी सुभाष का अपनी पत्नी भांटो से झगड़ा हो रहा था। इस बीच सुभाष ने पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसके सिर में चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह अपनी बहू और बेटी के साथ स्कूल गई और शिक्षक अमर सिंह से मिलकर उन्हें घटना के बारे में बताया। अमर सिंह ने वार्ड सदस्य को सूचना दी। वार्ड सदस्य ने पुलिस को फोन किया। इस दौरान बताया गया कि सुभाष शराब के नशे में अपनी पत्नी को पीटता था। आरोपी ने उस डंडे को जलाने की कोशिश की थी, जिससे वह अपनी पत्नी को पीटता था।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बयान दर्ज कर मामले संबंधी समस्त दस्तावेज एकत्रित कर चालान न्यायालय में पेश किया। अभियुक्त पर उसके द्वारा किए गए अपराध के लिए मुकदमा चलाया गया। जिला अटॉर्नी दिग्विजय सिंह राणा ने बताया कि मामले को साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष 30 गवाहों से पूछताछ की और मुकदमे की समाप्ति पर अभियुक्त को दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed