फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Life could not return on track even after four days

Chamba News: चार दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौट पाई जिंदगी

Tue, 11 Jul 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Life could not return on track even after four days
चंबा। ऑरेंज अलर्ट के चार दिन बाद भी जिले में जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर-होली समेत लंगेरा और चुराह विधानसभा क्षेत्र में गत तीन दिन से दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे अखबार, अंडा, दूध और ब्रेड तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारी भूस्खलन की वजह से दुर्गेठी, लोथल, कमनाला और बग्गा में राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह धंसने के अलावा जमींदोज हो चुका है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों तीसा, सलूणी-लंगेरा समेत अधिकांश संपर्क सड़कों पर भी मंगलवार को भी यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई। नतीजतन रजेरा, बग्गा समेत कई जगहों पर राहगीर अपनी जान को जोखिम में डालकर मलबे और चट्टानों के बड़े-बड़े पहाड़ों को पार कर दूसरे छोर पर पहुंचते दिखे। यहां से आगे कुछ दूरी तय करने के लिए भी लोगाें को निजी वाहन चालकों को मनमाना किराया अदा करना पड़ा। वहीं, निगम प्रबंधन की मानें तो विभिन्न रूटों पर फंसी निगम की बसों के जरिये सवारियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जा रहा है। जिले के अधिकांश गांवों में बिजली गुल है। हालांकि बोर्ड प्रबंधन जल्द व्यवस्थाओं को सुचारु करने का दावा कर रहा है। कई जगह मिट्टी युक्त पानी आ रहा है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए विभाग ने पेयजल आपूर्ति को रोक रखा है।
विज्ञापन

कहां कौन सड़कें खुलीं और बंद
- भरमौर-चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्गेठी, लोथल, कमनाला और बग्गा में बंद है।
- चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल में बंद पड़ा है।
- चंबा से पांगी वाया साच पास मार्ग साच पास के पास बंद है।
- भरमौर-चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बग्गा तक खुला है।
- लाहडू-चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग सभी वाहनों के लिए खुला है।
- लाहडू-तुन्नूहट्टी-बनीखेत मार्ग सभी वाहनों के लिए खुला है।
- द्रम्मण-सिहुंता-लाहडू सड़क सभी वाहनों के लिए खुला है।
- चंबा-सलूणी सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुली है।
- चंबा से डलहौजी एवं पठानकोट सड़क सभी वाहनों के लिए खुली है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिले में पटरी से उतरी सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए मैन पावर और मशीनरी जुटी हुई है। जल्द जिले में व्यवस्थाएं सुचारु होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed