फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Life being put at risk by sitting in 42 condom buses

एचआरटीसी की कंडम बसों के सहारे जिंदगी का सफर

Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Life being put at risk by sitting in 42 condom buses
चंबा में परिवहन निगम की बस का टूटा पिछल शीशा। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले के लोग एचआरटीसी की खटारा बसों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। एक ओर जहां बसों के शीशे टूटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर कई गाड़ियों के सीट कवर भी फट चुके हैं। लंबी दूरी और लोकल रूट की बसों में सीटों की हालत बेहद खराब है। शनिवार को न्यू बस स्टैंड चंबा और एचआरटीसी की कार्यशाला (वर्कशॉप) में खड़ी गाड़ियों की संवाददाता ने पड़ताल की। इसमें पाया गया कि एक दर्जन से अधिक बसों की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे। कई बसों के फ्रंट शीशे में दरारें पाई गईं। एक बस में पिछले शीशे की जगह टीन का टुकड़ा लगा रखा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में वर्तमान में एचआरटीसी डिपो चंबा में 146 बसें हैं। एचआरटीसी प्रबंधन 106 रूटों पर बस सेवा मुहैया करवा रहा है। इनमें 42 बसें ऐसी हैं जिनकी वैल्यू जीरो हो गई है। इसके अलावा दस बसें नौ साल की अवधि पूरी कर चुकी हैं। गौरतलब है कि गत चार सालों में चंबा डिपो में बसों की संख्या बढ़ नहीं पाई है। इसके चलते विभिन्न रूटों पर खस्ताहाल बसों को दुरुस्त कर दौड़ाना निगम की मजबूरी बनता जा रहा है। ऐसे में ये बसें बीच राह ही दम तोड़ रही हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि, जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिए चार ट्रैवलर गाड़ियां मिली हैं जो क्षेत्र के लोकल रूटों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी आरएम साहिल कपूर का कहना है कि व्यवस्था बनाकर बसों को रूटों पर भेजा जा रहा है। कहा कि सरकार से नई बसों को लेकर मांग की गई है। उन्होंने बताया कि बसों की खस्ताहालत को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed