फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Life at stake, having to carry the burden of the road on our backs every day

Chamba News: दांव पर जिंदगी, रोज पीठ पर ढोना पड़ रहा सड़क का बोझ

Sat, 28 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Life at stake, having to carry the burden of the road on our backs every day
रजिंडू पंचायत में हर दिन पहाड़ों पर चढ़ाई पर जीवन की जंग लड़ रहे ग्रामीण
विज्ञापन

तीन घंटे पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़ पालकी में घर पहुंचाई ऑपरेशन के बाद महिला
लोग बोले- सुरक्षा पहले है, वादे नहीं, सड़क नहीं बनी तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। जिले की रजिंडू पंचायत में हर दिन पहाड़ों पर चढ़ाई नहीं, बल्कि जीवन की जंग लड़ी जाती है। सड़क न होने से मरीजों को पालकी में ढोना रोज का काम बन गया है।
हाल ही में एक महिला को ऑपरेशन के बाद तीन घंटे तक पालकी में उठाकर घर पहुंचाया गया। मरीज का दर्द और ग्रामीणों का पसीना, दोनों ही वादों की राजनीति और अधूरी उम्मीदों की कहानी बयां करते हैं। जंगल और खड़ी पहाड़ी चढ़ाई इस जद्दोजहद को और कठिन बना देती हैं। लोग रोजाना 7 से 10 किलोमीटर पैदल चलते हैं। सर्दियों में बर्फबारी और बारिश से हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क न बनने से ग्रामीण चुनाव के बहिष्कार की धमकी तक दे रहे हैं। उनके लिए जीवन और सुरक्षा पहले है, वादे नहीं।
विज्ञापन

रजिंडू पंचायत के दुर्गम इलाके आज भी सड़क के लिए तरस रहे हैं। बीते दिनों सियूंड मुहाल की एक महिला गुलजार का ऑपरेशन हुआ। उन्हें पालकी में कंधों पर उठाकर तीन घंटे की चढ़ाई चढ़कर घर तक पहुंचाया। ग्रामीण बताते हैं कि मुहाल, कुरील, सियौड़, धमड़ी, खरैडी और परनोटी जैसे गांवों की करीब आठ सौ की आबादी रोजाना सात से दस किलोमीटर पैदल सफर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पांच साल से सड़क की मांग लंबित है। दो बार सर्वे किए गए लेकिन इससे आगे कार्य नहीं बढ़ा। यह सिर्फ सड़क नहीं, जिंदगियों की लड़ाई है। सड़क का निर्माण काफी जरूरी है। - उत्तम सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य

--
मरीजों को उठाकर ले जाते जान जोखिम में पड़ जाती है। पांच साल से वादों का सिलसिला जारी है। पहाड़ी की चढ़ाई इतनी कठिन है कि बच्चे और बुजुर्ग कई बार गिर जाते हैं। - मुराद अली, ग्रामीण

--
सरकार और नेता हमारे बारे में सोचते तक नहीं। घंटों पैदल चढ़ाई चढ़ने के बाद भी मरीज को घर तक ले जाना रोजमर्रा की मजबूरी बन गया है। अगर सड़क नहीं बनी तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे। - मूसा खान, ग्रामीण


--
सड़क नहीं बनी तो चुनाव में वोट नहीं देंगे। जीवन की सुरक्षा पहले है। यह जीवन और सुरक्षा का सवाल बन चुका है। सड़क न बनने पर आने वाले चुनाव का बहिष्कार करने के लिए तैयार हैं। - नाजू ठाकुर, ग्रामीण

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed