{"_id":"6660a03b06b3670e4b0abe44","slug":"letter-written-to-the-superintending-engineer-for-replacement-of-faulty-transformer-chamba-news-c-88-1-cmb1002-126404-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र
Wed, 05 Jun 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
बाथरी (चंबा)। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाली पुखरी पंचायत के उघराल गांव में खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग उठाई है।
मनीष ने बुधवार को बिजली बोर्ड के डलहौजी के अधीक्षण अभियंता के समक्ष पत्र के माध्यम से मांग रखी। उन्होंने बताया कि उघराल गांव में खराब ट्रांसफार्मर होने की वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले लगभग दो सालों से टांसफार्मर खराब है। ऐसे में बिजली की आंख-मिचौनी लगी रहती है। उन्होंने कहा कि अधीक्षण अभियंता उनकी मांग पर सकारात्मकता से तुरंत कार्रवाई करेंगे। बताया कि पत्र की प्रतियां राज्य बिजली बोर्ड के डलहौजी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को भी भेजी गई हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चित्रकला प्रतियोगिता सीमा ने पाया पहला स्थान
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, नारा लेखन,भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सीमा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और साहिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में निहारिका, कनिका, और आदित्य राणा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे हैं। निबंध लेखन में आरुषि ने पहला, शिवानी ने दूसरा और तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में सलीम प्रथम, उज्ज्वल और वंशिका द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे है। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले परछोड़ गांव में एक जन जागरण रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।