फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Letter written to Election Commission for reinstatement of fired personnel

Chamba News: निकाले गए कर्मियों की बहाली के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Fri, 12 Apr 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Letter written to Election Commission for reinstatement of fired personnel
निकाले गए कर्मियों की बहाली के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र
विज्ञापन

आयोग से अनुमति मिलने के बाद ही अगला कदम उठाएगा मेडिकल कॉलेज प्रशासन
अनुबंध खत्म होने का हवाला देकर ऑक्सीजन प्लांट से हटा दिए गए हैं चार कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऑक्सीजन प्लांट से हटाए गए कर्मियों को पुन: प्लांट पर रखने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। चुनाव आयुक्त की अनुमति मिलने या निर्देशानुसार ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन प्लांट से हटाए गए कर्मियों को लेकर आगामी कदम बढ़ा सकता है। वर्तमान समय में ऑक्सीजन प्लांट को चलाने के लिए प्रबंधन की ओर इलेक्टि्रशियन विंग के कर्मियों को रखा गया है। ऐसे में अब ऑक्सीजन प्लांट से हटाए गए कर्मियों को पुन: डयूटी ज्वाइन करने के लिए लंबा इंतजार तक करना पड़ सकता है।
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दो ऑक्सीजन प्लांट के साथ एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट भी है। ऑक्सीजन प्लांटों में डेढ़ सौ सिलिंडर ऑक्सीजन तैयार होती है, जबकि लिक्विड प्लांट टैंक में 800 सिलिंडर ऑक्सीजन इमरजेंसी के लिए स्टोर की जा सकती है। एक प्लांट जिला कोविड अस्पताल के साथ स्थित है। यहां से अस्पताल के 60 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है। इसके साथ ही बिस्तरों के साथ वेंटिलेटर की सुविधा भी दी गई है, जबकि एक प्लांट मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के साथ बनाया गया है। इन ऑक्सीजन प्लांटों में मशीनों को संचालित करने और उनकी देखरेख करने के लिए हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी कारपोरेशन की ओर से चार कर्मियों को रखवाया गया है। बावजूद इसके बीते कुछ समय पूर्व इन कर्मियों की अनुबंध खत्म होने पर उन्हें यहां से हटा दिया। इन कर्मियों के आवेदन करने के बाद अब आखिरकार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से अब चुनाव आयोग को पत्र लिख कर इन कर्मियों को पुन: ऑक्सीजन प्लांटों में रखने को लेकर अनुमति मांगी गई है। लिहाजा, अब चुनाव आयुक्त की निर्देशानुसार ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन आगामी कदम उठाएगा।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक चंबा डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांटों पर रखे कर्मियों को लेकर चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा गया है। उनकी अनुमति के बाद ही आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed