{"_id":"6ae22b20f7251f955b0f017f","slug":"less-running-around-for-rations-depots-to-open-in-four-villages-of-the-district-chamba-news-c-88-1-ssml1004-201386-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राशन के लिए कम होगी दौड़, जिले के चार गांवों में खुलेंगे डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राशन के लिए कम होगी दौड़, जिले के चार गांवों में खुलेंगे डिपो
Wed, 28 Oct 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
ककरोटी, मड़ेल, बिल्हाड़ी और हरोटा में उचित मूल्य की दुकानें खोलने की प्रक्रिया शुरू, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
करीब एक किलोमीटर तक घटेगी राशन लेने की दूरी, पात्र लोगों को मिलेगा स्वरोजगार का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करने वाले उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सकती है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चंबा के चार गांवों में उचित मूल्य की दुकानें खोलने की प्रक्रिया शुरू की है।
ककरोटी, मड़ेल, बिल्हाड़ी और हरोटा में नए राशन डिपो खुलने से संबंधित गांवों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक राशन उपलब्ध हो सकेगा। इससे उपभोक्ताओं की राशन लेने के लिए तय की जाने वाली दूरी करीब एक किलोमीटर तक कम होने की उम्मीद है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और उन परिवारों को सुविधा मिलेगी, जिन्हें अभी राशन लेने के लिए दूर जाना पड़ता है।
विभाग के निर्देशों के अनुसार भटियात विकास खंड की ककरोटी पंचायत के वार्ड नंबर तीन और रायपुर पंचायत के गांव मड़ेल, तीसा विकास खंड की रजेरा (छिल्ली) पंचायत के गांव बिल्हाड़ी और चंबा विकास खंड की भनौता पंचायत के गांव हरोटा में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी हैं। नए डिपो शुरू होने से लोगों का समय और आवाजाही पर होने वाला खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
--
दुकान आवंटन के लिए ये कर सकते हैं आवेदन
नए राशन डिपो के आवंटन के लिए ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी सभाओं, महिला समूहों, एकल नारियों, पात्र विधवाओं, दिव्यांगों, भूतपूर्व सैनिकों और शिक्षित बेरोजगारों सहित निर्धारित श्रेणियों के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आयु 18 से 45 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए डिपो का आवंटन होने से जरूरतमंद महिलाओं और बेरोजगारों को स्वरोजगार का अवसर भी मिल सकेगा।
--
जिले में चार नए सस्ते राशन के डिपो खोले जा रहे हैं। इससे लोगों को नजदीक में राशन उपलब्ध होगा और बेरोजगारों और जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। - कर्ण ठाकुर, नियंत्रक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग