फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Leopard hunted four goats

तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया शिकार

Sat, 18 Dec 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard hunted four goats
Leopard hunted four goats
चंबा। जंगल में चर रही चार बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला। भेड़पालक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना चुराह विधानसभा क्षेत्र की दियोला पंचायत के दलेला गांव की है। यहां शुक्रवार शाम को खेमराज साथ लगते जंगल में अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान अचानक एक तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। इससे भेड़ बकरियों में भगदड़ मच गई। इसी बीच चार बकरियों को उसने अपना शिकार बना डाला। खेमराज अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गया और घर जाकर परिवार को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

परिजन और अन्य ग्रामीण शनिवार सुबह भेड़-बकरियों को ढूूंढने के लिए निकले। जंगल में उन्हें मरी हुई बकरियों के अवशेष बरामद हुए। जबकि, अन्य भेड़-बकरियों को ढूूंढने के लिए उन्हें जंगल में काफी देर तक भटकना पड़ा। घटना की सूचना पशु पालन विभाग को दी गई। पशु चिकित्सक ने मौके पर जाकर मरी भेड़-बकरियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। सूचना मिलने पर संबंधित बीट का वनरक्षक भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

दियोला पंचायत में सात दिन में तेंदुए ने दूसरी बार भेड़-बकरियों को अपना शिकार बनाया है। इससे स्थानीय लोग सहम गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी इंसान पर तेंदुए ने हमला नहीं किया है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि उन्हें तेंदुए के आतंक से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीट अफसर कुलदीप कुमार ने बताया कि तेंदुए ने बकरियों को मार डाला है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित पशुपालक को विभागीय मदद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed