{"_id":"65146075cd79ff59670467e8","slug":"legislative-assembly-speaker-agriculture-minister-reached-mla-neerajs-house-to-console-him-chamba-news-c-88-1-cmb1003-8562-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विधायक नीरज के घर ढांढस बंधाने पहुंचे विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विधायक नीरज के घर ढांढस बंधाने पहुंचे विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री
Wed, 27 Sep 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा में सदर विधायक नीरज नैयर के शोकाकुल परिवार से मिलते कृषि मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार।स्त्रोत:
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार बुधवार को चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे।
विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर का बीते दिनों देहांत हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष और कृषि मंत्री ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका विनम्र व्यवहार रहा है। समाजसेवा के साथ-साथ अच्छे और बुरे वक्त में उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी का सहयोग किया है। उनके इस अतुल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
--