फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Legal Services Authority took out Prabhat Pheri in Chamba

चंबा में विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रभात फेरी निकाली

Sun, 14 Nov 2021 06:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Legal Services Authority took out Prabhat Pheri in Chamba
शहर में प्रभात फेरी निकालते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद लगवाल और अन्य। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पैन इंडिया लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच अभियान का प्रभात फेरी के साथ समापन किया।
विज्ञापन

सुबह प्रभात फेरी न्यायालय परिसर से शुरू होकर शहर के अलग-अलग मोहल्लों से गुजरने के बाद न्यायालय परिसर में संपन्न हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद लगवाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन रघु, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पंकज गुप्ता ने प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। लगवाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कानूनी आम जनता तक जानकारी को पहुंचाना और कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूकता के लिए प्रोत्साहित करना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर लोगों को विधिक अधिकारों के बारे में बताया गया। इसके अलावा डोर टू डोर अभियान भी चलाया गया। चंबा चौगान में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक उपलब्धियां को प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू ) के साथ मिलकर चंबा और चुवाड़ी में महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के अतिरिक्त बाल दिवस के अवसर पर झुग्गी-झोपड़ियों और श्रमिक बस्तियों में जाकर बच्चों को पुनर्वास और उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान आयोजित प्रभात फेरी में अधिवक्ताओं, डीएवी स्कूल के छात्रों, स्थानीय महिला मंडलों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed