{"_id":"2cbfb9a73d31bbdd7131be4fa7225904","slug":"ledy-molested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा के हलेल गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुस कर एक महिला से अश्लील हरकतें शुरू कर दी। महिला ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह अपने घर में कामकाज में व्यस्त थी तो वहां पंकज पुत्र चतरो राम निवासी गांव हलेल जिला चंबा आ धकमा। उसने पहले बातचीत शुरू की। जब महिला वहां से जाने की कोशिश की तो आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला जैसे-तैसे कर आरोपी के चंगुल से छूट कर भागने में कामयाब हुई। बाद में महिला ने परिजनों को विश्वास में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 व 451 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने बताया कि मामले की पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन