फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Leaving the district headquarters, the meeting was scheduled 100 km away.

Chamba News: जिला मुख्यालय छोड़ 100 किमी दूर तय कर दी बैठक

Thu, 01 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Leaving the district headquarters, the meeting was scheduled 100 km away.
खेलों का शेड्यूल तय करने के लिए शिक्षा विभाग करेगा बैठक
विज्ञापन

भरमौर के प्रधानाचार्यों को करना होगा 200 किलोमीटर का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से खेलों के शेड्यूल को निर्धारित करने के लिए बैठक भांदल में निर्धारित की गई है। ऐसे में स्कूल प्रमुखों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खास कर भरमौर और होली के स्कूल प्रधानाचार्याें सहित शारीरिक शिक्षकों को इस बैठक में शामिल होने के लिए करीब एक सौ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। हैरानी की बात तो यह है कि विभाग ने जिला मुख्यालय में यह बैठक आयोजित करना सही नहीं समझा। जिला मुख्यालय में बैठक होती तो सभी उपमंडलों के स्कूल प्रमुखों को कम सफर तय करना पड़ना था। शिक्षा विभाग ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांदल में यह बैठक आठ अगस्त को निर्धारित की है।

गौरतलब है कि सरकारी स्कूल खुलने के बाद अब विभाग की ओर से खेलों का शेड्यूल तय किया जा रहा है। स्कूल क्रीड़ा संघ की बैठक भांदल में होने के कारण भरमौर, होली सहित चुवाड़ी क्षेत्र के स्कूल प्रमुखों अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि भांदल में डीएसएसए की बैठक आठ अगस्त को तय की गई है। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल प्रमुख बैठक को लेकर आपत्ति जताते हैं तो इसका वेन्यू बदला भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed