{"_id":"57cff9754f1c1b647431779c","slug":"langar-report-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार देंगे मणिमहेश लंगर संचालकों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार देंगे मणिमहेश लंगर संचालकों की रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 07 Sep 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा में स्नान का दौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर आयोजकों को हिदायत दी है कि वे कूड़ा-कर्कट न फैलाएं। ऐसा करने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और अगले साल वे मणिमहेश में लंगर नहीं लगा पाएंगे।
विज्ञापन
प्रशासन ने भरमौर के तहसीलदार को लंगरों की जांच करने के बाद दस सितंबर को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस बार मणिमहेश यात्रा में 84 लंगर लगाए गए हैं। जिनमें 70 लंगर आयोजकों से प्रशासन ने दस-दस हजार रुपये की जमानत राशि ली थी लेकिन इसे वापस नहीं किया जाएगा। जबकि 14 लंगर आयोजक स्थानीय हैं या फिर छोटे दर्जे के हैं, जिनसे कोई भी धरोहर राशि नहीं ली गई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने लंगर संचालकों को यात्रा की शुरूआत में ही प्लास्टिक, गंदगी न फैलाने व ताजा तथा पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए थे। लंगर आयोजकों पर निगरानी रखने के लिए सेक्टर अधिकारियों की टीम बनाई गई है। अब यात्रा संपन्न होने के बाद तहसीलदार इन सेक्टर अधिकारियों से रिपोर्ट लेने के अलावा खुद भी लंगरों का मुआयना करेंगे। इस दौरान सामने आने वाली कमियों पर कार्रवाई होगी। उधर, एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लंगर आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिनका पालन करना उनके लिए अनिवार्य है। यदि कोई लंगर आयोजक आदेशों को नहीं मानता है तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। यह कार्रवाई तहसीलदार की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन