{"_id":"66d8879dd874572696077b77","slug":"langar-committees-are-not-taking-care-of-cleanliness-bhubaneswar-chamba-news-c-88-1-cmb1003-132418-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई का ध्यान नहीं रख रहीं लंगर समितियां : भुवनेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई का ध्यान नहीं रख रहीं लंगर समितियां : भुवनेश्वर
Wed, 04 Sep 2024 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Sep 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। समाज सेवी भुवनेश्वर शर्मा ने मणिमहेश यात्रा में लंगर समिति की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगाए हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय चंबा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जगह-जगह लंगर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
प्रशासन ने लंगर समितियों को बिना सोचे समझे अनुमति दे दी है। कुछ जगह एक साथ 5-6 लंगर लगाए गए हैं। यह सही नहीं है। उन्होंने यात्रा के दौरान चौरासी मंदिर परिसर में सजी दुकानों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि मेले की आड़ में मंदिर परिसर में बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों की ओर से कुकृत्य को अंजाम देने की शिकायतें भी मिल रही हैं। प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। भुवनेश्वर शर्मा ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से उचित कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है। संवाद
--