फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide on NH, wheels of vehicles stopped for half an hour

हाईवे पर परेल के समीप भूस्खलन, आधा घंटा थमे वाहनों के पहिए

Sat, 05 Feb 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Landslide on NH, wheels of vehicles stopped for half an hour
परेल के पास पहाड़ी से आये मलबे के बीच से गुजरते वाहन चालक। - फोटो : Chamba
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर परेल के समीप भूस्खलन होने से करीब आधा घंटा हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थमी रही। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और मशीनरी के माध्यम से हाईवे को बहाल किया। मुख्य मार्ग होने के चलते इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूस्खलन करीब दोपहर एक बजे हुआ। गनीमत यह रही कि अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। अन्यथा अप्रिय घटना हो सकती थी। वहीं, दूसरी तरफ एनएच प्राधिकरण की ओर से एडवायजरी जारी कर दी गई है। वाहन चालक हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से सावधानी पूर्वक आवाजाही करें। गौरतलब है कि जिले में तीन दिन के बाद धूप खिली है। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस जरूर ली है। मगर मार्गों पर अब भूस्खलन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

-मार्ग बंद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मशीनरी के माध्यम से एनएच को बहाल किया गया। लोग ध्यानपूर्वक आवाजाही करें। कनव बड़ोतरा, एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed