फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   landslide in Bhaled village, villagers ran away after saving their lives, Seeing the falling stones after the hill cracked, villagers screamed, no harm

भलेड़ गांव में दरकी पहाड़ी, ग्रामीण जान बचा कर भागे

Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
landslide in Bhaled village, villagers ran away after saving their lives, Seeing the falling stones after the hill cracked, villagers screamed, no harm
चरड़ा गांव में पहाड़ी से होता भूस्खलन। - फोटो : Chamba
चांजू(चंबा)। भारी बारिश के बाद पहाड़ दरकने से होने वाली तबाही के मंजर से जिलावासी खौफजदा हैं। वीरवार को चरड़ा पंचायत के भलेड़ गांव के पीछे पहाड़ी दरकने के बाद गिरने वाले पत्थरों को देख ग्रामीणों की चीखें निकल गई। ग्रामीण चीखते-चिल्लाते गांव से सुरक्षित जगह के लिए भागते दिखे। गनीमत रही कि पहाड़ी दरकने के बाद गिरते पत्थर साथ लगते नाले तक ही पहुंचे। जिससे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि चरड़ा पंचायत के भलेड़ गांव में आयोजित सामाजिक समारोह में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। दोपहर के समय पहाड़ी दरकने से बड़े-बड़े पत्थर व मलबा गांव की तरफ आने लगा। इस मंजर को देख कर ग्रामीणों में चीखोपुकार मच गई। ग्रामीण समय रहते सुरक्षित स्थलों की ओर भागे। चरड़ा पंचायत प्रधान केतकी देवी ने कहा कि पहाड़ी दरकने से पत्थर गिरे। गनीमत रही कि पत्थर नाले में आकर गिरे। गांव तक पत्थर न पहुंचने से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed