फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landless farmers should be given five bighas of land: Pawan

भूमिहीन किसानों को पांच बीघा जमीन दी जाए : पवन

Mon, 28 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Landless farmers should be given five bighas of land: Pawan
भूमिहीन किसानों को पांच बीघा जमीन दी जाए : पवन
विज्ञापन

किसान सभा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बेदखली और तालाबंदी पर रोक लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को दो और शहरी क्षेत्रों में तीन बिस्वा जमीन प्रदान की जाए। जब तक उन्हें जमीन आवंटित नहीं की जाती, तब तक उन्हें उनके मौजूदा आवासों से बेदखल न किया जाए। इसको लेकर किसान सभा चुराह ने किसानों की जमीन और आवासीय अधिकारों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सभा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ओर से उच्च न्यायालय के फैसले के बाद बिना पर्याप्त तैयारी के बेदखली और तालाबंदी की कार्यवाही शुरू कर दी है। इससे किसानों और भूमिहीन परिवारों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सभा के अध्यक्ष पवन कुमार ने मांग की है कि किसान सभा सरकार से मांग करती है कि बेदखली और तालाबंदी की इस प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही भूमिहीन किसानों को पांच बीघा तक जमीन आवंटित की जाए। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के तहत किसानों की ओर से किए गए सभी दावों को स्वीकार करने के निर्देश जारी करने और उनकी मासिक निगरानी सुनिश्चित करने की भी मांग रखी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में जिनके घर नष्ट हुए हैं, उन्हें सात लाख रुपये की विशेष राहत राशि प्रदान की जाए। सभा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर नरेंद्र, कर्म चंद, प्यार मोहम्मद, मजीद, याकूब, देश राज, नूर मुहम्मद, राजेश, हरिलाल, कादर समेत कई किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed