फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Land leases should be given to the people of Paluni soon

Chamba News: पलूंई के लोगों को जल्द दिए जाएं जमीन के पट्टे

Thu, 18 Sep 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Land leases should be given to the people of Paluni soon
चंबा। ग्राम पंचायत पलूंई का एक प्रतिनिधिमंडल वन अधिकार समिति के प्रधान यासीन मोहम्मद की अध्यक्षता में सदर विधायक नीरज नैयर से मिला। उन्होंने विधायक से वन अधिकार अधिनियम के तहत लोगों को शीघ्र अति शीघ्र जमीन के पट्टे पर देने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दियोली, बरोड़ी, सकडू कोठा इत्यादि वार्ड के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए पांच से छह किलोमीटर दूर सब सेंटर कलोता आना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने हर माह टीकाकरण शिविर दियोली में रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पलूंई पंचायत में कुछ वर्ष पूर्व डिब्रा गांव में वाटर स्टोरेज टैंक का कार्य अलॉट हुआ था, लेकिन अभी तक इसका कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। उन्होंने पलूंई पंचायत में एक पटवारखाना खोलने का भी आग्रह किया। विधायक ने उनकी समस्याओं को गौर से सुनने के बाद मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed